चित्र के आधार पर कहानी लिखिए |
(1)
"मित्रता का महत्व"
एक घने जंगल में एक हिरण, एक कछुआ, एक चूहा और एक कौवा अच्छे मित्र थे। वे सभी एक-दूसरे की मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहते थे।
एक दिन हिरण अपने मित्रों के साथ खेल रहा था। तभी एक शिकारी उस जंगल में आया और उसने हिरण को देख लिया।हिरण पानी पीने के लिए तालाब के पास गया तो शिकारी ने जाल बिछाकर उसे पकड़ने की योजना बनाई।
हिरन शिकारी के जाल में फंस गया। उसकी हालत बहुत खराब हो गई। उसे लगा कि अब उसका बचना मुश्किल है।हिरण के मित्र चूहा, कछुआ और कौवा वहां पहुंच गए। कौवे ने शिकारी पर नजर रखी, चूहे ने अपने तेज दांतों से जाल को काट दिया और कछुआ पास ही धीरे-धीरे रेंगता हुआ शिकारी का ध्यान खींचने के लिए पहुंच गया। शिकारी ने कछुए को पकड़ने के लिए हिरण को छोड़ दिया।
जैसे ही शिकारी कछुए के पास पहुंचा, हिरण भाग निकला और चूहा व कौवा भी कछुए को सुरक्षित स्थान पर ले गए। शिकारी खाली हाथ लौट गया।
सीख:
सच्चे मित्र वही होते हैं जो मुसीबत के समय एक-दूसरे की मदद करते हैं। एकता में शक्ति होती है।
(2)
No comments:
Post a Comment