Thursday, 10 July 2025

15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस

 15 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस

                   15 अगस्त भारत के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है| यह हमारा स्वतंत्रता दिवस है| इसी दिन 1947 में हमारा देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था| इस दिन को मनाने के लिए पूरे भारत में बहुत उत्साह रहता है|

                    इस दिन, दिल्ली के लाल किले पर प्रधानमंत्री राष्ट्रीय ध्वज फहराते हैं| झंडा फहराने के बाद, वे देश को संबोधित करते हैं और स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हैं, जिन्होंने देश के लिए अपना जीवन न्योछावर कर दिया| स्कूलों और कॉलेजों में भी इस दिन को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है| छात्र-छात्राएँ सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं और देशभक्ति के गीत गाते हैं| लोग गुब्बारे उड़ाते हैं और एक-दूसरे को बधाई देते हैं|

                 15 अगस्त हमें अपनी आजादी का महत्व याद दिलाता है और हमें अपने देश के प्रति वफादार रहने की प्रेरणा देता है| यह दिन हमें एकता और अखंडता का संदेश देता है|

No comments:

Post a Comment