H611 परिचित विषय पर अपने विचार लिखित रूप में व्यक्त करता है।
१. मेरी प्रिय पुस्तक (पुस्तक / किताब)
पुस्तकें हमारी सच्ची मित्र और मार्गदर्शक होती हैं।
मुझे कहानियों और ज्ञानवर्धक पुस्तकों को पढ़ना बहुत पसंद है।
पुस्तकों से हमें नई-नई जानकारियाँ और अच्छी सीख मिलती है।
जब भी मुझे खाली समय मिलता है, मैं अपनी मनपसंद पुस्तक पढ़ता हूँ।
पुस्तकें हमारे ज्ञान को बढ़ाकर हमारे जीवन को सुंदर बनाती हैं।
२. हमारा प्यारा तिरंगा (राष्ट्रीय ध्वज)
तिरंगा हमारे स्वतंत्र भारत देश का राष्ट्रीय ध्वज है।
इसमें तीन मुख्य रंग होते हैं—केसरिया, सफेद और हरा।
सफेद पट्टी के बीच में नीले रंग का सुंदर 'अशोक चक्र' बना होता है।
१५ अगस्त और २६ जनवरी के दिन विद्यालय में तिरंगा फहराया जाता है।
तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है।
३. मेरा प्रिय फूल : गुलाब (पुष्प)
गुलाब का फूल सभी फूलों में सबसे सुंदर और आकर्षक होता है।
इसे 'फूलों का राजा' भी कहा जाता है।
गुलाब कई रंगों में पाया जाता है, जैसे लाल, गुलाबी, पीला और सफेद।
इसकी सुगंध बहुत मीठी होती है, जिससे इत्र और गुलाबजल भी बनता है।
गुलाब का पौधा काँटों के बीच रहकर भी हमेशा मुस्कराता रहता है।
૪. हमारा मित्र : पेड़ (वृक्ष)
पेड़ प्रकृति का सबसे अनमोल और उपयोगी उपहार हैं।
पेड़ हमें मीठे फल, सुंदर फूल, औषधियाँ और छाया देते हैं।
पेड़ वातावरण को स्वच्छ रखते हैं और हमें शुद्ध हवा (ऑक्सीजन) प्रदान करते हैं।
पेड़ बादलों को आकर्षित करके वर्षा लाने में सहायता करते हैं।
हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए और उनकी रक्षा करनी चाहिए।
५. सुबह का दृश्य (प्रातःकाल)
सुबह का समय बहुत शांत, शीतल और सुहावना होता है।
पूर्व दिशा में सूर्य के निकलते ही चारों ओर उजाला फैल जाता है।
सुबह के समय पक्षी चहचहाने लगते हैं और बगीचे में फूल खिल उठते हैं।
लोग ताजी हवा लेने और स्वस्थ रहने के लिए सुबह की सैर पर निकलते हैं।
सुबह की शुरुआत हमें दिनभर ताजगी और नया उत्साह देती है।
૬. मेरा प्रिय त्योहार : दीपावली
दीपावली हिंदुओं का एक बहुत बड़ा और पावन त्योहार है।
यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक माना जाता है।
दीपावली के दिन लोग अपने घरों को दीपों, रोशनी और रंगोलियों से सजाते हैं।
इस दिन बच्चे नए कपड़े पहनते हैं, मिठाइयाँ खाते हैं और पटाखे जलाते हैं।
दीपावली का त्योहार सबके जीवन में खुशियाँ और नई उमंग लेकर आता है।
No comments:
Post a Comment