H625 मुहावरे का अर्थ देकर वाक्य मे प्रयोग करते है।
इकाई ३ : समझदार नन्ही (पृष्ठ १६-१७)
१. अनसुनी करना
अर्थ : ध्यान न देना
वाक्य : हमें बड़ों की सीख को कभी अनसुनी नहीं करना चाहिए।
२. आदत का गुलाम होना
अर्थ : आदत से मजबूर होना
वाक्य : बिच्छू अपनी गंदी आदत का गुलाम था, इसलिए वह बार-बार डंक मारता था।
३. वचन देना
अर्थ : वादा करना
वाक्य : बिच्छू ने नन्ही को वचन दिया कि अब वह किसी निर्दोष जीव को डंक नहीं मारेगा।
४. मन डोलना
अर्थ : विचार बदलना
वाक्य : बिच्छू की करुण पुकार सुनकर नन्ही का मन डोल गया और उसने उसे बचा लिया।
૫. जीवनदान देना
अर्थ : नया जीवन देना
વાક્ય : नन्ही ने डूबते हुए बिच्छू को बाहर निकालकर जीवनदान दिया।
६. शर्म से पानी-पानी होना
अर्थ : बहुत लज्जित होना
वाक्य : नन्ही की भलाई देखकर बिच्छू शर्म से पानी-पानी हो गया।
७. थिरकने लगना
अर्थ : खुशी से नाचने लगना
वाक्य : माँ की प्यार भरी बातें सुनकर नन्ही प्रसन्न होकर थिरकने लगी।
इकाई ६ : सुबह (पृष्ठ ३८-३૯)
८. आँखों का तारा होना
अर्थ : बहुत प्यारा होना
વાક્ય : रेशमा अपने परिवार में सभी की आँखों का तारा है।
૯. हाथ बँटाना
अर्थ : काम में मदद करना
વાક્ય : रेशमा ने घर की साफ-सफाई में अपनी माँ का हाथ बँटाया।
१०. पीठ थपथपाना
अर्थ : शाबाशी देना
વાક્ય : गोलू की जान बचाने पर सभी ने रेशमा की पीठ थपथपाई।
इकाई ८ : राजा का हिस्सा (पृष्ठ ५४, ५६)
११. आश्चर्य का ठिकाना न रहना (पाठ के विवरण से)
अर्थ : बहुत चकित होना
વાક્ય : खेत में मोतियों की फसल देखकर किसान के आश्चर्य का ठिकाना न रहा।
१२. आँख खुलना
अर्थ : सही बात का ज्ञान होना
વાક્ય : नुकसान होने के बाद ही व्यापारी की आँख खुली।
१३. आँख लगना
अर्थ : एकदम से सो जाना (नींद आ जाना)
વાક્ય : किताब पढ़ते-पढ़ते मेरी आँख लग गई।
१४. आँख चुराना
अर्थ : सही बात से टल जाना (सामना करने से बचना)
વાક્ય : गलती पकड़े जाने पर नौकर मालिक से आँख चुराने लगा।
१५. आँख दिखाना
अर्थ : क्रोध करना
વાક્ય : गलती करने पर पिताजी ने बच्चे को आँख दिखाई।
१६. आँखों में चमक आना
अर्थ : प्रसन्न होना
વાક્ય : दीपावली के उपहार देखकर बच्चों की आँखों में चमक आ गई।
पुनरावर्तन २ (पृष्ठ ६०)
१७. माथा ठनकना
अर्थ : शक होना / अनिष्ट की आशंका होना
વાક્ય : अजनबी व्यक्ति को घर के आसपास घूमते देखकर चौकीदार का माथा ठनका।
No comments:
Post a Comment