Thursday, 15 October 2026

ધોરણ 6 હિન્દી પ્રથમ સત્ર નું પેપર

પ્રથમ સત્ર પરીક્ષા
ધોરણ: 6
વિષય: હિન્દી (દ્વિતીય ભાષા)
કુલ ગુણ: 80      સમય: 3 કલાક
---------------------------------------

प्रश्न-1(A) निम्नलिखित कविता की पंक्तियाँ पढ़कर प्रश्नों के उत्तर लिखिए : [8]

एक जगत एक लोक, सबका है एक मान,
एक चंद्र, एक सूर्य, एक भूमि, आसमान-
एक तेज, एक हवा, एक ही पानी,
 जीवन है सुख-दुःख की एक कहानी।
एक देह, एक रक्त, एक अस्थि, 
एक प्राण एक जगत, एक लोक।"

1. कवि ने पूरे संसार को क्या माना है ? [2]

2. प्रकृति के कौन-कौन से तत्त्व सबके लिए एक समान हैं ? [2]

3. 'एक रक्त' का क्या अर्थ है ? [2]

4. 'अस्थि' और 'देह' शब्दों के अर्थ लिखिए। [2]
---

प्रश्न-1(B) निम्नलिखित पहेलियों को हल कर उनके उत्तर लिखिए : [4]

1. "पत्थर का वन ऊँचा है मन,
उगते पेड़ घने सारे।
नदियों झरनों के उद्गम हम,
भू-तल के हैं रखवारे।"

उत्तर : _______________
2. "तन है मेरा हरा-भरा,
रस से रहता सदा भरा।
भीतर से मैं हूँ लाल,
प्यास बुझाकर पूछें हाल।"

उत्तर : _______________
---
प्रश्न-2(A) निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर लिखिए : (कोई चार) [8]

1. शिकारी ने घायल हिरनी को कैसे बचाया ?
2. नन्ही ने बिच्छू को दोबारा क्यों जीवन-दान दिया ?
3. माँ ने रेशमा को बाजार क्यों भेजा था ?
4. किसान की पत्नी हल क्यों खींच रही थी ?
5. दीपक जग को किस प्रकार रोशन करता है ?
---
प्रश्न-2(B) सही विकल्प चुनकर प्रश्नों के उत्तर लिखिए : [5]

1. 'दयालु शिकारी' पाठ में गोली हिरनी के किस अंग में लगी थी ?
(A) कान में (B) टाँग में (C) गले में (D) पेट में
2. बिच्छू कहाँ फँस गया था ?
(A) कुएँ में (B) पेड़ पर (C) दलदल में (D) नदी में
3. रेशमा किस बीमारी से ग्रस्त थी ?
(A) टाइफाइड (B) चेचक (C) मलेरिया (D) पोलियो
4. राजा भोज ने किसान के खेत में अपने परिश्रम से क्या उगाया ?
(A) मोती (B) गेहूँ (C) चावल (D) फूल
5. 'धरती को महकाएँ' काव्य में हमेशा कौन मुस्कुराता रहता है ?
(A) सूर्य (B) दीपक (C) फूल (D) बादल

---

प्रश्न-3 निम्नलिखित मुहावरों के अर्थ देकर वाक्य में प्रयोग कीजिए : (कोई तीन) [6]

1. आँखों का तारा होना

2. पीठ थपथपाना

3. मन डोलना

4. हाथ बँटाना

---

प्रश्न-4 दिए गए चित्र के आधार पर कहानी लिखिए : [8]

 नदी किनारे जामुन का पेड़ – बंदर और मगर की मित्रता – जामुन खिलाना – मगर की पत्नी की इच्छा – मीठा कलेजा खाने की माँग – मगर का बंदर को पीठ पर बिठाना – बीच नदी में सच बताना – बंदर की चतुराई – 'कलेजा पेड़ पर भूल आया' कहना – किनारे पहुँचना – सीख।
---
प्रश्न-5 काव्य पंक्तियों को पढ़कर उनमें निहित भावों और विचारों को लिखिए : (कोई एक) [6]
(क)
"दीपक को देखो कैसे यह, हरदम जलता रहता है।
अपना अंतर जला-जलाकर रोशन जग को करता है।"

अथवा

(ख)

"राष्ट्रों में ऐक्य यही कर्म हमारा, प्रगति, न्याय, मानवता - धर्म हमारा
हिलमिल के लहराएँ, विश्वशांति का निशान।"
---
प्रश्न-6 दिए गए हिन्दी अंकों को हिन्दी शब्दों में लिखिए : (बहुविकल्प) [4]

1. *६७*
(A) सड़सठ (B) अड़सठ (C) उनहत्तर (D) बाસઠ
2. *७૫*
(A) पचासी (B) पचहत्तर (C) तिहत्तर (D) सतहत्तर
3. *૮૯*
(A) नवासी (B) नब्बे (C) उन्यासी (D) इक्यासी
4. *૫૬*
(A) छियालीस (B) छप्पन (C) बावन (D) चौवन
---
प्रश्न-7 निम्नलिखित शब्दों के विरुद्धार्थी (विलोम) शब्द लिखकर उनका वाक्य में प्रयोग कीजिए : (कोई दो) [4]

1. दयालु
2. प्रकाश
3. स्वच्छ
4. जीवन
---

प्रश्न-8 निम्नलिखित प्रत्येक वर्ण से शुरू होने वाले दो-दो अर्थपूर्ण शब्द लिखिए : [5]

1. *च* : ____________ , ____________

2. *म* : ____________ , ____________

3. *भ* : ____________ , ____________

4. *त* : ____________ , ____________

5. *क्ष* : ____________ , ____________

---

प्रश्न-9 सूचनानुसार कीजिए : (बहुविकल्प) [4]

1. "छि! तुमने यह क्या किया?" वाक्य में कौन-सा विरामचिह्न प्रयुक्त हुआ है ?

(A) पूर्ण विराम (B) विस्मयादिबोधक चिह्न (C) अल्प विराम (D) योजक चिह्न

2. किसी व्यक्ति के कथन को मूल रूप में रखने के लिए किस चिह्न का उपयोग होता है ?
(A) प्रश्नवाचक चिह्न (B) दुहरा उद्धरण चिह्न (" ") (C) निर्देशक (D) कोष्ठક

3. "लक्ष्मी आज स्कूल क्यों नहीं आई" – इस वाक्य के अंत में कौन-सा चिह्न लगेगा ?
(A) ! (B) । (C) ? (D) ,

4. "सुख-दुःख" शब्द के बीच प्रयुक्त चिह्न कौन-सा है ?
(A) योजक (-) (B) अल्प विराम (,) (C) पूर्ण विराम (।) (D) अवतरण चिह्न (' ')

---

प्रश्न-10 सूचना के अनुसार प्रश्नों के उत्तर लिखिए : (कोई दो) [4]

1. निम्नलिखित शब्दों को शब्दकोश के सही क्रम में लिखिए :
(नदी, बिच्छू, डंक, शैतानी)

2. निम्नलिखित शब्दों को शब्दकोश के सही क्रम में लिखिए :
(राजा, फसल, किसान, खेत)

3. निम्नलिखित शब्दों को शब्दकोश के सही क्रम में लिखिए :
(काँटा, पानी, चिड़िया, पेड़)

---

प्रश्न-11 दिए गए चित्र के आधार पर 8 से 10 वाक्य लिखिए : [8]


---

प्रश्न-12 संज्ञा, सर्वनाम और विशेषण को पहचानकर सही विकल्प चुनिए : [6]

1. "गुलाब का फूल मुझे बहुत पसंद है।" – इस वाक्य में 'गुलाब' क्या है ?
(A) क्रिया (B) संज्ञा (C) विशेषण (D) सर्वनाम

2. "वह तीस वर्ष का है।" – रेखांकित पद 'वह' क्या है ?
(A) संज्ञा (B) विशेषण (C) सर्वनाम (D) क्रिया

3. "रेशमा बहुत हिम्मती लड़की है।" – इस वाक्य में विशेषण शब्द कौन-सा है ?
(A) रेशमा (B) हिम्मती (C) लड़की (D) है|

4. "नीम की पत्तियाँ कड़वी लगती हैं।" – रेखांकित शब्द 'कड़वी' क्या दर्शाता है ?
(A) संज्ञा (B) विशेषण (C) सर्वनाम (D) अव्यय

5. "हम सब मिलकर क्रिकेट खेलेंगे।" – इस वाक्य में सर्वनाम शब्द चुनिए :
(A) क्रिकेट (B) खेलेंगे (C) हम (D) मिलकर

6. "हिमालय बहुत ऊँचा पर्वत है।" – रेखांकित शब्द 'हिमालय' क्या है ?
(A) संज्ञा (B) विशेषण (C) सर्वनाम (D) क्रिया 
======================

No comments:

Post a Comment