Friday, 2 October 2026

दिए गए वाक्योमे से संज्ञा के प्रकार को लिखिए ।

 

પાઠ્યપુસ્તક મુજબ સંજ્ઞાના મુખ્ય પ્રકારોનું વર્ગીકરણ (કોષ્ટક) :

સંજ્ઞાનો પ્રકારપાઠ્યપુસ્તકમાંથી મળતા ઉદાહરણો
व्यक्तिवाचक संज्ञा

भारत, हिमालय, नर्मदा, तापी, गिरनार, वीर सावरकर, मोहन, आशा, नीम

जातिवाचक संज्ञा

नदी, पर्वत, पेड़, सैनिक, देश, छात्र, लड़का, गाय, कुत्ता, फूल

भाववाचक संज्ञा

सच्चाई, ऊँचाई, बचपन, लंबाई, अमीरी, बुढ़ापा, अहिंसा, विनम्रता, शांति, दया, प्रेम, क्षमा, भलाई, बुराई

समूहवाचक संज्ञा

भीड़, टोली, सभा, सेना, झुंड

द्रव्यवाचक संज्ञा

दूध, तेल, घी, पानी

વાક્યોમાંથી સંજ્ઞા ઓળખી તેનો પ્રકાર દર્શાવો (वाक्य, संज्ञा और प्रकार)

1.  आशा विमान चलाती है।

2. नर्मदा गुजरात की सबसे बड़ी नदी है।

3.  हिमालय भारत का सबसे ऊँचा पर्वत है।

4. नीम गुणकारी पेड़ है।

5. हमारे देश के सैनिक बहादुर हैं।

6. हमारी गाय का नाम गौरी है।

7.  नदी को लोकमाता कहते हैं।

8.  कुत्ता वफ़ादार प्राणी है।

9. गंगा भारत की पवित्र नदी है।

10.  हमें देश की प्रगति के बारे में सोचना चाहिए।

11. हमें अहिंसा के पथ पर चलना चाहिए।

12.  पहाड़ की चढ़ाई बहुत कठिन होती है।

13.  हमारे व्यवहार में विनम्रता होनी चाहिए।

14.  महात्मा बुद्ध ने शान्ति, दया और प्रेम का संदेश दिया।

15. क्षमा वीरों का आभूषण है।

16.  रेलवे स्टेशन पर लोगों की भीड़ रहती है।

17. बच्चों की टोली होली खेलने निकली है।

18.  सभा में कई लोग इकट्ठे हुए।

19.  भारतीय सेना सीमा पर तैनात है।

20.  गाय का दूध सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है।

----------------------------------------

1. आशा विमान चलाती है।

  • आशा : व्यक्तिवाचक संज्ञा

  • विमान : जातिवाचक संज्ञा

2.  नर्मदा गुजरात की सबसे बड़ी नदी है।

  • नर्मदा, गुजरात : व्यक्तिवाचक संज्ञा

  • नदी : जातिवाचक संज्ञा

3.  हिमालय भारत का सबसे ऊँचा पर्वत है।

  • हिमालय, भारत : व्यक्तिवाचक संज्ञा

  • पर्वत : जातिवाचक संज्ञा

4. नीम गुणकारी पेड़ है।

  • नीम : व्यक्तिवाचक संज्ञा

  • पेड़ : जातिवाचक संज्ञा

5.  हमारे देश के सैनिक बहादुर हैं।

  • देश, सैनिक : जातिवाचक संज्ञा

6.  हमारी गाय का नाम गौरी है।

  • गाय : जातिवाचक संज्ञा

  • गौरी : व्यक्तिवाचक संज्ञा

7. नदी को लोकमाता कहते हैं।

  • नदी, लोकमाता : जातिवाचक संज्ञा

8.  कुत्ता वफ़ादार प्राणी है।

  • कुत्ता, प्राणी : जातिवाचक संज्ञा

9.  गंगा भारत की पवित्र नदी है।

  • गंगा, भारत : व्यक्तिवाचक संज्ञा

  • नदी : जातिवाचक संज्ञा

10.  हमें देश की प्रगति के बारे में सोचना चाहिए।

  • देश : जातिवाचक संज्ञा

  • प्रगति : भाववाचक संज्ञा

11.  हमें अहिंसा के पथ पर चलना चाहिए।

  • अहिंसा : भाववाचक संज्ञा

  • पथ : जातिवाचक संज्ञा

12.  पहाड़ की चढ़ाई बहुत कठिन होती है।

  • पहाड़ : जातिवाचक संज्ञा

  • चढ़ाई : भाववाचक संज्ञा

13.  हमारे व्यवहार में विनम्रता होनी चाहिए।

  • व्यवहार, विनम्रता : भाववाचक संज्ञा

14.  महात्मा बुद्ध ने शान्ति, दया और प्रेम का संदेश दिया।

  • महात्मा बुद्ध : व्यक्तिवाचक संज्ञा

  • शान्ति, दया, प्रेम : भाववाचक संज्ञा

  • संदेश : भाववाचक संज्ञा

15.  क्षमा वीरों का आभूषण है।

  • क्षमा : भाववाचक संज्ञा

  • वीर, आभूषण : जातिवाचक संज्ञा

16. रेलवे स्टेशन पर लोगों की भीड़ रहती है।

  • रेलवे स्टेशन, लोग : जातिवाचक  संज्ञा

  • भीड़ : समूहवाचक संज्ञा

17.  बच्चों की टोली होली खेलने निकली है।

  • बच्चे : जातिवाचक संज्ञा

  • होली : व्यक्तिवाचक संज्ञा

  • टोली : समूहवाचक संज्ञा

18.  सभा में कई लोग इकट्ठे हुए।

  • लोग : जातिવાचक संज्ञा

  • सभा : समूहवाचक संज्ञा

19. भारतीय सेना सीमा पर तैनात है।

  • भारतीय : व्यक्तिवाचक विशेषण/संज्ञा

  • सीमा : जातिवाचक  संज्ञा

  • सेना : समूहवाचक संज्ञा

20. गाय का दूध सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है।

  • गाय : जातिवाचक  संज्ञा

  • सेहत : भाववाचक संज्ञा

  • दूध : द्रव्यवाचक संज्ञा


No comments:

Post a Comment