સમાનાર્થી શબ્દો, અર્થ અને વાક્ય પ્રયોગ
1. सुबह
अर्थ : प्रातःकाल / भोरवाक्य: प्रातःकाल देवालय में पूजा और आरती होती है।
2. खुशी
अर्थ : आनंद / प्रसन्नता
वाक्य : परीक्षा में प्रथम आने पर मुझे बहुत आनंद हुआ।
3. खुशबू
अर्थ : सुगंध / महक
वाक्य : बगीचे में चारों ओर फूलों की सुगंध फैली है।
4. बहुत
अर्थ : ज्यादा / अधिक
वाक्य: आज बाज़ार में बहुत ज्यादा भीड़ देखने को मिली।
5. मुसकाना
अर्थ : हँसना
वाक्य : छोटे बच्चे को हँसते देखकर सबका मन प्रसन्न हो जाता है।
6. चिड़िया
अर्थ : पंछी / पक्षी
वाक्य: शाम होते ही पक्षी अपने घोंसलों की ओर लौटने लगते हैं।
7. लहर
अर्थ : तरंग / झोंका
वाक्य: सागर के किनारे ठंडी हवा की तरंग मन को शांति देती है।
8. सिरजनहार
अर्थ: प्रभु / परमात्मा (सृष्टि की रचना करने वाला)
વાક્ય : हे प्रभु! संसार के सभी जीवों पर अपनी कृपा बनाए रखना।
9. वफ़ादार
अर्थ : स्वामिभक्त
વાક્ય: कुत्ता अपने मालिक के प्रति अत्यंत स्वामिभक्त होता है।
10. पड़ाव
अर्थ: ठहराव (यात्रा में कुछ समय रुकना)
વાક્ય પ્રયોગ : यात्रियों ने रात बिताने के लिए धर्मशाला में ठहराव किया।
11. लुटेरा
अर्थ : डाकू
વાક્ય : पुराने समय में जंगलों के रास्ते डाकू माल लूट लेते थे।
12. मिसरी
अर्थ : चीनी / शक्कर
વાક્ય : मीठे दूध में थोड़ी शक्कर मिलाई गई।
13. मुग्ध
अर्थ : मोहित / आसक्त
વાક્ય : बालक की मीठी बातें सुनकर सभी उस पर मोहित हो गए।
14. शव
अर्थ : मृतदेह
વાક્ય : वीर जवान के मृतदेह पर तिरंगा लहराया गया।
15. कतार
अर्थ : पंक्ति
વાક્ય : टिकट खिड़की पर सभी लोग एक पंक्ति में खड़े थे।
16. वर्जित
अर्थ : निषेध / मनाही
વાક્ય : अस्पताल के परिसर में शोर मचाना पूरी तरह निषेध है।
17. सदैव
अर्थ : सदा / हमेशा
વાક્ય : हमें सदा सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलना चाहिए।
18. पंथ
अर्थ : राह / रास्ता
વાક્ય : सत्य की राह पर चलने वालों को अंत में सफलता मिलती है।
19. कुसुम
अर्थ : पुष्प / फूल
વાક્ય : उपवन में रंग-बिरंगे फूल खिले हैं।
20. निराला
अर्थ : अनोखा / अनूठा
વાક્ય: हमारे देश भारत का सांस्कृतिक वैभव सचमुच बहुत अनोखा है।
21. जन
अर्थ : मनुष्य / मानव
વાક્ય : प्रत्येक मानव का कर्तव्य है कि वह प्रकृति की रक्षा करे।
22. तरुवर
अर्थ : पेड़ / वृक्ष
વાક્ય : नीम का वृक्ष स्वास्थ्य के लिए बहुत गुणकारी होता है।
23. सरवर
अर्थ: सरोवर / तालाब
વાક્ય : वर्षा के बाद गाँव का सरोवर पानी से लबालब भर गया।
24. सुजानि
अर्थ : चतुर / बुद्धिमान
વાક્ય : बुद्धिमान व्यक्ति सदैव सोच-समझकर ही निर्णय लेते हैं।
25. जल
વાક્ય : नर्मदा नदी में शुद्ध और शीतल पानी बहता है।
No comments:
Post a Comment