બ્લૂપ્રિન્ટ (માળખું) મુજબ ધોરણ-૮ હિન્દી (દ્વિતીય ભાષા) પ્રથમ સત્રનું કુલ ૮૦ ગુણનું આદર્શ પ્રશ્નપત્ર .
ગુજરાત રાજ્ય શિક્ષણ બોર્ડ અભ્યાસક્રમ આધારિત
પ્રથમ સત્ર પરીક્ષા
ધોરણ : 8 | વિષય: હિન્દી (દ્વિતીય ભાષા)
તારીખ - ૨૬/૧૦/૨૦૨૬ | સમય: 3 કલાક | કુલ ગુણ: 80
-------------------------------------------------------------------------------
प्रश्न-1 (A) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो-तीन वाक्यों में दीजिए : (किन्हीं चार) [08]
हामिद ने मेले में से चिमटा ही क्यों खरीदा?
सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में कौन-कौन से नए रिकॉर्ड बनाए?
बालक सर्वदमन के हाथ में चक्रवर्तियों के कौन-से लक्षण दिखाई दे रहे थे?
डॉ. कलाम के अनुसार जीवन में सफलता पाने के लिए क्या करना चाहिए?
घायल हंस को देखकर सिद्धार्थ और देवदत्त के बीच क्या विवाद हुआ?
प्रश्न-1 (B) सही विकल्प चुनकर उत्तर दीजिए : [05]
हामिद के पास कितने पैसे थे?
(क) दो पैसे (ख) तीन पैसे (ग) पाँच पैसे (घ) बारह पैसे
'उठो, धरा के अमर सपूतों' कविता के कवि कौन हैं?
(क) प्रेमचंद (ख) जयशंकर प्रसाद (ग) द्वारिकाप्रसाद माहेश्वरी (घ) मैथिलीशरण गुप्त
सुनीता विलियम्स के पिता दीपकभाई पंड्या का मूल संबंध गुजरात के किस जिले से है?
(क) अहमदाबाद (ख) मेहसाना (ग) गांधीनगर (घ) वडोदरा
बालक सर्वदमन की बाँह पर बँधे रक्षाबंधन का नाम क्या था?
(क) अपराजित (ख) विजय (ग) सुदर्शन (घ) अमर
रोहतास दुर्ग के मंत्री चूड़ामणि की एकमात्र दुहिता कौन थी?
(क) शकुंतला (ख) सुव्रता (ग) ममता (घ) अमीना
प्रश्न-2 (A) निम्नलिखित काव्य पंक्तियों का भावार्थ लिखिए : [05]
"युग-युग के मुरझे सुमनों में नयी-નયી मुस्कान भरो।
उठो धरा के अमर सपूतों, पुनः नया निर्माण करो॥"
(અથવા)
"कोई निरपराध को मारे, तो क्यों अन्य न उसे उबारे?
रक्षक पर भक्षक को वारे, न्याय दया का दानी॥"
प्रश्न-2 (B) काव्य पंक्ति के आधार पर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए : [05]
तेरी है जमीं, तेरा _________, तू बड़ा मेहरबाँ, तू बख्शीश कर।
नवयुग की नूतन वीणा में नया राग, _________ भरो।
डाल-डाल पर बैठ विहग कुछ, _________ में गाते हैं।
सुरभि मनमानी, उपवन में बड़े सवेरे, _________ भ्रमण करते थे तेरे।
शत-शत दीपक जला ज्ञान के, _________ का आह्वान करो।
प्रश्न-3 निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए : [05]
"हमारे इतिहास और पुराणों में परोपकार के अनेक उदाहरण मिलते हैं। दधीचि ने मानव कल्याण तथा असुरों के संहार के लिए अपना शरीर त्याग दिया। राजा शिबि ने कबूतर के प्राणों की रक्षा के लिए अपने अंग का दान दिया। महर्षि दयानंद ने विष पिलाने वाले रसोइए के प्राणों की रक्षा धन देकर की। भारतीय समाज में युगों से परोपकार की भावना बहती रही है। संसार के सभी धर्मों का मूल परोपकार ही है।"
प्रश्न :
महर्षि दधीचि ने अपने शरीर का त्याग क्यों किया था?
राजा शिबि ने किसके प्राणों की रक्षा के लिए अंगदान किया?
संसार के सभी धर्मों का मूल क्या है?
परिच्छेद में से 'कल्याण' शब्द का समानार्थी शब्द ढूँढ़कर लिखिए।
इस परिच्छेद को उचित शीर्षक दीजिए।
प्रश्न-4 निम्नलिखित शब्दों के लिंग परिवर्तन करके वाक्यों में प्रयोग कीजिए : [04]
साधु
युवक
शेर
पंडित
प्रश्न-5 (A) सही विकल्प चुनकर उत्तर दीजिए : (संज्ञा) [02]
"गंगा पवित्र नदी है।" - इस वाक्य में व्यक्तिवाचक संज्ञा शब्द कौन-सा है?
(क) पवित्र (ख) गंगा (ग) है (घ) नदी
"बच्चों की प्रार्थनाएँ बेकार नहीं जातीं।" - रेखांकित शब्द संज्ञा का कौन-सा भेद है?
(क) व्यक्तिवाचक संज्ञा (ख) भाववाचक संज्ञा (ગ) જાતિવાચક સંજ્ઞા (ઘ) દ્રવ્યવાચક સંજ્ઞા
प्रश्न-5 (B) सही विकल्प चुनकर उत्तर दीजिए : (सर्वनाम) [02]
"______ कल गाँव जाएँगे।" - रिक्त स्थान के लिए उचित सर्वनाम चुनिए:
(क) मैं (ख) हम (ग) वह (घ) मुझे
"दरवाजे पर कोई खड़ा है।" - रेखांकित सर्वनाम का प्रकार बताइए:
(क) निश्चयवाचक सर्वनाम (ख) अनिश्चयવાચક સર્વનામ (ગ) પ્રશ્નવાચક સર્વનામ (ઘ) નિજવાચક સર્વનામ
प्रश्न-5 (C) सही विकल्प चुनकर उत्तर दीजिए : (विशेषण) [01]
"हमने बाजार से दो लीटर दूध खरीदा।" - रेखांकित विशेषण का प्रकार बताइए:
(क) गुणवाचक विशेषण (ख) संख्यावाचक विशेषण (ग) परिमाणवाचक विशेषण (घ) सार्वनामिक विशेषण
प्रश्न-6 रूपरेखा के आधार पर कहानी लिखकर उचित शीर्षक एवं सीख दीजिए : [06]
एक निर्दयी राजा — गुलाम को अमानवीय दंड — गुलाम का जंगल में भाग जाना — घायल सिंह से भेंट — सिंह के पैर से काँटा निकालना — सिंह और गुलाम में मित्रता — कुछ दिनों बाद गुलाम की गिरफ्तारी — राजा द्वारा भूखे सिंह के सामने फेंकने की सजा — सिंह का पहचानना और स्नेहपूर्ण व्यवहार — राजा का चकित होना — दोनों की रिहाई — सीख।
प्रश्न-7 नीचे दी गई परिस्थिति में आप क्या करेंगे? इसके बारे में विस्तार से लिखिए : [06]
"यदि आप अपनी कक्षा में पढ़ाई कर रहे हों और अचानक भूकंप (धरतीकंप) का झटका आ जाए, तो आप और आपके सहपाठी अपनी सुरक्षा के लिए क्या करेंगे?"
(અથવા)
"यदि विद्यालय के मुख्य द्वार के सामने अचानक कोई सड़क दुर्घटना घटित हो जाए, तो एक सजગ छात्र के रूप में आप क्या करेंगे?"
प्रश्न-8 नीचे दिए गए अपूर्ण काव्य को पूर्ण कीजिए : [05]
माँ खादी की चद्दर दे दो,
मैं गांधी बन जाऊँगा...
(અથવા)
माँ मुझको भी पौधा दे दे,
मैं भी वृक्ष लगाऊँगा...
प्रश्न-9 (A) निम्नलिखित शब्दों में से अव्यय (અવિકારી પદ) पहचानकर लिखिए : [02]
(लड़का, धीरे-धीरे, सुंदर, चलना)
(और, पुस्तक, पढ़ना, नदी)
प्रश्न-9 (B) कोष्ठक में दिए गए सही अव्यय शब्द से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए : [03]
(तथा,अथवा,वाह! )
दुर्योधन ________ कर्ण में गहरी मित्रता थी।
तुम्हें उपहार में खिलौना चाहिए ________ पुस्तक?
________ ! क्या मनभावन दृश्य है।
प्रश्न-10 (A) निम्नलिखित शब्द का समानार्थी शब्द देकर वाक्य में प्रयोग कीजिए : [02]
उद्यान
आफत
प्रश्न-10 (B) निम्नलिखित शब्द का विरोधी (विलोम) शब्द देकर वाक्य में प्रयोग कीजिए : [02]
शीतल
रक्षक
प्रश्न-10 (C) निम्नलिखित मुहावरे का अर्थ देकर वाक्य में प्रयोग कीजिए : [02]
जी-तोड़ मेहनत करना
आँखों का तारा होना
प्रश्न-10 (D) निम्नलिखित कहावत का अर्थ देकर वाक्य में प्रयोग कीजिए : [02]
"मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है।"
प्रश्न-11 निम्नलिखित परिच्छेद का गुजराती में अनुवाद कीजिए : [05]
"हमारे लिए संसार में सबसे अधिक मूल्यवान हमारा शरीर है। शरीर के द्वारा ही हम सभी काम करते हैं। इसलिए शरीर का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए व्यायाम करना आवश्यक है। व्यायाम से शरीर मजबूत और सुडौल बनता है। अंग-अंग में स्फूर्ति आती है।"
प्रश्न-12 निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर लगभग 100 से 120 शब्दों में निबंध लिखिए : [08]
विज्ञान : वरदान या अभिशाप
मेरा प्रिय त्योहार : ईद (अथवा दीपावली)
यदि मैं देश का सैनिक बनूँ..
प्रश्न-1 (A) निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दो-तीन वाक्यों में दीजिए : (किन्हीं चार)
हामिद ने मेले में से चिमटा ही क्यों खरीदा?
हामिद ने देखा कि तवे से रोटियाँ उतारते समय उसकी बूढ़ी दादी अमीना की उँगलियाँ जल जाती थीं
। खिलौने और मिठाइयों पर पैसे व्यर्थ करने के बजाय उसने उपयोगी वस्तु लेना उचित समझा, जिससे दादी की उँगलियाँ न जलें और उनकी दुआएँ मिल सकें । सुनीता विलियम्स ने अंतरिक्ष में कौन-कौन से नए रिकॉर्ड बनाए?
सुनीता विलियम्स ने 29 घंटे 17 मिनट तक स्पेसवॉक करने का रिकॉर्ड बनाया
। उन्होंने अंतरिक्ष में 194 दिन 18 घंटे और 58 मिनट बिताकर शैनोन ल्यूसिक का रिकॉर्ड तोड़ा तथा अंतरिक्ष में मैराथन पूरी करने वाली पहली अंतरिक्ष यात्री बनीं । बालक सर्वदमन के हाथ में चक्रवर्तियों के कौन-से लक्षण दिखाई दे रहे थे?
राजा दुष्यंत ने देखा कि बालक सर्वदमन की उँगलियों पर चक्रवर्तियों जैसा अद्भुत जाल बना हुआ था और उसकी हथेली की लालिमा प्रातःकालीन विकसित कमल की आभा को भी लज्जित कर रही थी
। डॉ. कलाम के अनुसार जीवन में सफलता पाने के लिए क्या करना चाहिए?
डॉ. कलाम के अनुसार युवाओं को जीवन में पहले से ही एक बड़ा लक्ष्य निर्धारित कर लेना चाहिए
। निरंतर नया ज्ञान अर्जित करना, जी-तोड़ परिश्रम करना और कठिनाइयों से घबराए बिना उनका सामना करना ही सफलता का मूलमंत्र है । घायल हंस को देखकर सिद्धार्थ और देवदत्त के बीच क्या विवाद हुआ?
देवदत्त ने बाण मारकर हंस को गिराया था, इसलिए वह शिकारी होने के नाते उस पर अपना अधिकार जता रहा था
। दूसरी ओर सिद्धार्थ ने घायल हंस को बचाकर उसकी सेवा की थी । इस प्रकार 'मारने वाले' और 'बचाने वाले' के बीच हंस के अधिकार को लेकर विवाद हुआ ।
प्रश्न-1 (B) सही विकल्प चुनकर उत्तर दीजिए :
(ख) तीन पैसे
(ग) द्वारिकाप्रसाद माहेश्वरी
(ख) मेहसाना
(क) अपराजित
(ग) ममता
प्रश्न-2 (A) निम्नलिखित काव्य पंक्तियों का भावार्थ लिखिए :
काव्य पंक्ति:
"युग-युग के मुरझे सुमनों में नयी-नयी मुस्कान भरो।..."
भावार्थ:
कवि देश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहते हैं कि पराधीनता और निराशा के कारण जो लोग मुरझाए हुए फूलों की तरह उदास हैं, उनके जीवन में फिर से नई आशा, उमंग और मुस्कान भर दो
। हे भारत के अमर सपूतों! उठो और राष्ट्र के पुनर्निर्माण में अपना योगदान दो । (अथवा)
काव्य पंक्ति:
"कोई निरपराध को मारे, तो क्यों अन्य न उसे उबारे?..."
भावार्थ:
बालक राहुल अपनी माता से कहता है कि यदि कोई निर्दयी व्यक्ति किसी निर्दोष जीव पर प्रहार करता है, तो दूसरे दयालु व्यक्ति का यह कर्तव्य है कि वह उसकी रक्षा करे
। न्याय सदा दया के पक्ष में होता है, इसलिए मारने वाले भक्षक से बचाने वाला रक्षक सदैव बड़ा होता है ।
प्रश्न-2 (B) काव्य पंक्ति के आधार पर रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :
तेरी है जमीं, तेरा आसमान, तू बड़ा मेहरबाँ, तू बख्शीश कर।
नवयुग की नूतन वीणा में नया राग, नव गान भरो।
डाल-डाल पर बैठ विहग कुछ, नये स्वरों में गाते हैं।
सुरभि मनमानी, उपवन में बड़े सवेरे, तात भ्रमण करते थे तेरे।
शत-शत दीपक जला ज्ञान के, नवयुग का आह्वान करो।
प्रश्न-3 निम्नलिखित परिच्छेद को पढ़कर नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
महर्षि दधीचि ने मानव-कल्याण और असुरों के संहार के लिए अपने शरीर का त्याग किया था
। राजा शिबि ने कबूतर के प्राणों की रक्षा के लिए अपने अंगों का दान दिया था
। संसार के सभी धर्मों का मूल परोपकार है
। परिच्छेद में 'कल्याण' का समानार्थी शब्द: भलाई
। उचित शीर्षक: परोपकार का महत्त्व / भारतीय संस्कृति और परोपकार
।
प्रश्न-4 निम्नलिखित शब्दों के लिंग परिवर्तन करके वाक्यों में प्रयोग कीजिए :
साधु = साध्वी
वाक्य प्रयोग: आश्रम में एक विदुषी साध्वी तपस्या कर रही थीं।
युवक = युवती
वाक्य प्रयोग: वह साहसी युवती खेलकूद प्रतियोगिता में प्रथम आई
। शेर = शेरनी
वाक्य प्रयोग: शेरनी अपने नन्हे शावकों की रक्षा कर रही थी
। पंडित = पंडिताइन
वाक्य प्रयोग: पंडिताइन ने पूजा के लिए सुंदर थाली तैयार की।
प्रश्न-5 (A) सही विकल्प चुनकर उत्तर दीजिए : (संज्ञा)
(ख) गंगा
(ग) जातिवाचक संज्ञा
प्रश्न-5 (B) सही विकल्प चुनकर उत्तर दीजिए : (सर्वनाम)
(ख) हम
(ख) अनिश्चयवाचक सर्वनाम
प्रश्न-5 (C) सही विकल्प चुनकर उत्तर दीजिए : (विशेषण)
(ग) परिमाणवाचक विशेषण
प्रश्न-6 रूपरेखा के आधार पर कहानी लेखन :
शीर्षक: उपकार का बदला उपकार (गुलाम और शेर)
एक क्रूर राजा के राज्य में एक निर्दोष गुलाम काम करता था
गुलाम ने बिना डरे साहसपूर्वक शेर के पंजे से काँटा निकाल दिया
नियत दिन पर जैसे ही भूखे शेर को पिंजरे से छोड़ा गया, वह दहाड़ता हुआ गुलाम की ओर लपका
सीख: दया और परोपकार की भावना कभी व्यर्थ नहीं जाती; किया गया उपकार पशु भी याद रखते हैं
प्रश्न-7 नीचे दी गई परिस्थिति में आप क्या करेंगे? इसके बारे में विस्तार से लिखिए :
परिस्थिति: यदि कक्षा में पढ़ाई करते समय भूकंप (धरतीकंप) आ जाए
यदि कक्षा में पढ़ाई के दौरान अचानक भूकंप के झटके महसूस होते हैं, तो मैं और मेरे सहपाठी निम्नलिखित कदम उठाएँगे:
हम घबराकर चीख-पुकार नहीं मचाएँगे और न ही सीढ़ियों की तरफ भगदड़ करेंगे।
हम 'झुको, ढको और पकड़ो' (Drop, Cover, and Hold) के नियम का पालन करते हुए अपनी-अपनी मजबूत बेंच या मेज के नीचे बैठ जाएँगे और अपने सिर को दोनों हाथों से ढक लेंगे।
हम खिड़कियों के काँच, पंखों और अलमारियों से दूर रहेंगे ताकि वे हमारे ऊपर न गिरें।
झटके रुकते ही शिक्षक के मार्गदर्शन में कतारबद्ध होकर शांत भाव से खुले मैदान की ओर निकल जाएँगे।
प्रश्न-8 नीचे दिए गए अपूर्ण काव्य को पूर्ण कीजिए :
माँ खादी की चद्दर दे दो,
मैं गांधी बन जाऊँगा।
सत्य-अहिंसा का ले संबल,
जग को राह दिखाऊँगा।
घड़ी कमर में लटका कर मैं,
सदा नियम अपनाऊँगा।
देश-प्रेम की अलख जगाकर,
भारत का मान बढ़ाऊँगा॥
प्रश्न-9 (A) निम्नलिखित शब्दों में से अव्यय पहचानकर लिखिए :
धीरे-धीरे (क्रियाविशेषण अव्यय)
और (समुच्चयबोधक अव्यय)
प्रश्न-9 (B) कोष्ठक में दिए गए सही अव्यय शब्द से रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए :
दुर्योधन तथा कर्ण में गहरी मित्रता थी।
तुम्हें उपहार में खिलौना चाहिए अथवा पुस्तक?
वाह ! क्या मनभावन दृश्य है।
प्रश्न-10 (A) समानार्थी शब्द और वाक्य प्रयोग :
उद्यान = बाग / बगीचा
वाक्य प्रयोग: वसंत ऋतु में उद्यान की सुंदरता देखते ही बनती है
। आफत = संकट / मुसीबत
वाक्य प्रयोग: धैर्य और समझदारी से हर बड़ी आफत को टाला जा सकता है
।
प्रश्न-10 (B) विरोधी शब्द और वाक्य प्रयोग :
शीतल ❌उष्ण / गरम
वाक्य प्रयोग: ग्रीष्म ऋतु में दोपहर के समय उष्ण हवा चलती है।
रक्षक ❌ भक्षक
वाक्य प्रयोग: मारने वाले भक्षक से बचाने वाला रक्षक सदा श्रेष्ठ होता है
।
प्रश्न-10 (C) मुहावरे का अर्थ और वाक्य प्रयोग :
जी-तोड़ मेहनत करना = अत्यधिक कठोर परिश्रम करना
वाक्य प्रयोग: बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान पाने के लिए राहुल ने जी-तोड़ मेहनत की
। आँखों का तारा होना = बहुत प्यारा होना
वाक्य प्रयोग: हामिद अपनी बूढ़ी दादी अमीना की आँखों का तारा था
।
प्रश्न-10 (D) कहावत का अर्थ और वाक्य प्रयोग :
"मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है।"
अर्थ: किसी का जीवन नष्ट करने वाले की तुलना में जीवन रक्षा करने वाले का स्थान सदैव ऊँचा होता है
। वाक्य प्रयोग: शिकारी देवदत्त के बाण से घायल हंस को बचाकर राजकुमार सिद्धार्थ ने सिद्ध कर दिया कि मारने वाले से बचाने वाला बड़ा होता है
।
प्रश्न-11 निम्नलिखित परिच्छेद का गुजराती में अनुवाद कीजिए :
"આપણા માટે સંસારમાં સૌથી વધુ મૂલ્યવાન આપણું શરીર છે
. શરીર દ્વારા જ આપણે બધાં કામ કરીએ છીએ . તેથી શરીરનું સ્વસ્થ રહેવું ખૂબ જરૂરી છે . શરીરને સ્વસ્થ રાખવા માટે કસરત (વ્યાયામ) કરવી આવશ્યક છે . કસરતથી શરીર મજબૂત અને સુડોળ બને છે . અંગ-અંગમાં સ્ફૂર્તિ આવે છે ."
प्रश्न-12 निबंध लेखन :
विषय: विज्ञान : वरदान या अभिशाप
आज का युग विज्ञान का युग है
एक वरदान के रूप में विज्ञान ने हमें बिजली, कंप्यूटर, इंटरनेट, मोबाइल फोन और तीव्र गति के यातायात के साधन प्रदान किए हैं
दूसरी ओर जब विज्ञान के आविष्कारों का दुरुपयोग किया जाता है, तो यह एक भयानक अभिशाप बन जाता है
वास्तव में विज्ञान स्वयं में न तो अच्छा है और न ही बुरा; यह केवल एक शक्ति है
No comments:
Post a Comment