પત્રક A આધારીત અધ્યયન નિષ્પતી કસોટી
ધોરણ 7 હિન્દી - દ્વિતીય સત્ર -પાઠ 4: દેશ કે નામ સંદેશ
કુલ ગુણ: 10 સમય: 20 મિનિટ
અધ્યયન ક્ષમતા:
H702.04 पत्र सुनकर एवं पढ़कर समझते हैं। (પાઠ પર આધારિત)
H735 किसी भी विषय या घटना पर अपनी राय देते हैं।
વિભાગ-A: पत्र सुनकर एवं पढ़कर समझते हैं।(4 ગુણ)
प्रश्न 1: निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर एक या दो वाक्य में लिखिए। (प्रत्येक 1 ગુણ)
(1) यह पाठ किस विधा (प्रकार) में लिखा गया है?
(2) लेखक ने किन लोगों के बारे में बात की है जो देश के लिए कुछ नहीं करते?
(3) अमेरिका में रहने वाले भारतीय किस तरह काम करते हैं?
(4) लेखक के अनुसार, हमें देश को क्या लौटाना चाहिए?
વિભાગ-B: અપની રાય (મત) દેના (6 ગુણ)
प्रश्न 2: निम्नलिखित विषय पर अपनी राय (मत) दो-तीन वाक्यों में व्यक्त कीजिए। (प्रत्येक 3 ગુણ)
(1) हमें सार्वजनिक संपत्ति (बस, रेल, बाग-बगीचे आदि) की देखभाल क्यों करनी चाहिए?
(2) यदि आपको अपने देश को कोई संदेश देना हो, तो आप किस समस्या पर बात करेंगे?
समस्या का नाम: आपकी राय (संदेश):
Subscribe Gyansarita2510
ઉત્તરવહી (આપના સંદર્ભ માટે)
વિભાગ-A:
(1) यह पाठ किस विधा (प्रकार) में लिखा गया है?
उत्तर: यह पाठ पत्र विधा में लिखा गया है।
(2) लेखक ने किन लोगों के बारे में बात की है जो देश के लिए कुछ नहीं करते?
उत्तर: लेखक ने उन लोगों के बारे में बात की है जो देश में रहते हुए भी यहाँ की बुराइयाँ करते हैं और समस्याओं के बारे में शिकायतें करते हैं।
(3) अमेरिका में रहने वाले भारतीय किस तरह काम करते हैं?
उत्तर: अमेरिका में रहने वाले भारतीय वहाँ के कानूनों का पालन करते हैं, अच्छी तरह व्यवहार करते हैं और अपना काम ईमानदारी से करते हैं।
(4) लेखक के अनुसार, हमें देश को क्या लौटाना चाहिए?
उत्तर: लेखक के अनुसार, हमें देश को उसके प्रति अपनी जिम्मेदारी और ईमानदारी लौटानी चाहिए।
વિભાગ-B:
(1) हमें सार्वजनिक संपत्ति (बस, रेल, बाग-बगीचे आदि) की देखभाल क्यों करनी चाहिए?
सार्वजनिक संपत्ति हमारी अपनी संपत्ति है, जिसका उपयोग सभी नागरिक करते हैं। हमें इसकी देखभाल करनी चाहिए ताकि यह लंबे समय तक सुरक्षित रहे और सभी के काम आ सके, क्योंकि यह हमारे टैक्स के पैसों से बनी है।
(2) यदि आपको अपने देश को कोई संदेश देना हो, तो आप किस समस्या पर बात करेंगे?
समस्या का नाम: प्लास्टिक प्रदूषण / सफाई
आपकी राय (संदेश): (વિદ્યાર્થીનો જવાબ) मैं देशवासियों को संदेश देना चाहूँगा कि "हम अपने घर को तो साफ़ रखते हैं, पर अपने देश को क्यों नहीं?" हमें सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा नहीं फेंकना चाहिए और प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचना चाहिए, तभी हमारा देश महान और स्वच्छ बन पाएगा।

No comments:
Post a Comment