प्रश्न : निम्नलिखित वाक्यों में उचित विरामचिह्न लगाकर वाक्य फिर से लिखिए :
- फूल तोड़ना मना है
- वाह कितना सुन्दर दृश्य है
- बसों में लिखा होता है धूम्रपान वर्जित है
- धारा रात दिन पढ़ती रहती है
- पौधे बारिश में ही क्यों लगाए जाते हैं
- चिड़ियाँ कब खुशी के गीत गाती हैं
- जल ही जीवन है
- नर्मदा तापी साबरमती महिसागर आदि गुजरात की बड़ी नदियाँ हैं
- सेठ बोले कुत्ते भाई जाओ तुम अपने मालिक लाखा बनजारा के पास तुम मुक्त हो
- बेटा वरदराज तुम घर नहीं गए क्या
- गया था गुरुजी पर आधे रास्ते से लौट आया
- सेठ ने कहा रुपये तो मैं दे दूँगा मगर उसके बदले में तुम क्या गिरवी रखोगे
- लाखा बोला सेठजी मेरे पास फूटी कौड़ी भी नहीं है
- हाय यह मैंने क्या कर दिया
- दुकानदार बोला पर दुकान के सामने बीच सड़क पर स्कूटर खड़ा रखना कोई ठीक बात नहीं
- पिताजी ने कहा है कि वे घर पर नहीं हैं
- पोता बार बार कहने लगा दादाजी लाइन में लगिए न
- क्या आप जानते हैं वे कौन थे
- अरे हाँ आजकल तुम बहुत खेल रही हो न
- ओह अब समझी तेरी उदासी का राज़
उत्तर -વિરામચિહ્નો સાથે સાચાં વાક્યો
- फूल तोड़ना मना है।
- वाह! कितना सुन्दर दृश्य है!
- बसों में लिखा होता है, "धूम्रपान वर्जित है।"
- धारा रात-दिन पढ़ती रहती है।
- पौधे बारिश में ही क्यों लगाए जाते हैं?
- चिड़ियाँ कब खुशी के गीत गाती हैं?
- जल ही जीवन है।
- नर्मदा, तापी, साबरमती, महिसागर आदि गुजरात की बड़ी नदियाँ हैं।
- सेठ बोले, "कुत्ते भाई, जाओ तुम अपने मालिक लाखा बनजारा के पास, तुम मुक्त हो।"
- "बेटा वरदराज! तुम घर नहीं गए क्या?"
- "गया था गुरुजी, पर आधे रास्ते से लौट आया।"
- सेठ ने कहा, "रुपये तो मैं दे दूँगा, मगर उसके बदले में तुम क्या गिरवी रखोगे?"
- लाखा बोला, "सेठजी, मेरे पास फूटी कौड़ी भी नहीं है।"
- "हाय, यह मैंने क्या कर दिया!"
- दुकानदार बोला, "पर दुकान के सामने बीच सड़क पर स्कूटर खड़ा रखना कोई ठीक बात नहीं।"
- "पिताजी ने कहा है कि वे घर पर नहीं हैं।"
- पोता बार-बार कहने लगा, "दादाजी, लाइन में लगिए न।"
- क्या आप जानते हैं वे कौन थे?
- अरे हाँ, आजकल तुम बहुत खेल रही हो न?
- ओह! अब समझी तेरी उदासी का राज़।
No comments:
Post a Comment